हरिपुर में मिला कांगड़ा में बहे व्यक्ति का शव

--Advertisement--

Image

देहरा – आशीष कुमार 

पुलिस थाना क्षेत्र हरिपुर के निकटवर्ती गांव नंदपुर भटोली के साथ लगती पौंग झील में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। शव की शिनाख्त कर ली गई है।

जानकारी के अनुसार इस गांव के साथ लगती झील में शव को देखे जाने की सूचना ग्राम पंचायत नंदपुर के उप प्रधान सविंद्र सिंह ने पुलिस को फोन के माध्यम से दी थी।

इस पर कार्रवाई करते हुए थाना हरिपुर की टीम जांच अधिकारी एएसआई चमन लाल के नेतृत्व में मौके पर पहुंची । वहां पर मौजूद पंचायत उपप्रधान, वार्ड सदस्य और स्थानीय लोगों की सहायता से मृतक के शव को झील से बाहर निकाला।

इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेज दिया है। जहां पर शव की शिनाख्त कर ली गई है।

बताया जा रहा है कि यह शव सुरेंद्र कुमार (42) पुत्र बांकाराम निवासी कांगड़ा का है, जो पिछले दिनों कांगड़ा में बनेर खड्ड में डूब गया था ।

डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेजा है। इसके बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...