नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया
आज दिनांक 5 फरवरी 20224 को राजकीय महाविद्यालय हरिपुर गुलेर की एनएसएस इकाई के पांचवे दिन की शुरुआत प्रोग्राम अधिकारी प्रोफेसर मोनिका शर्मा के नेतृत्व में सरस्वती वंदना, आज का विचार, पिछले दिन की रिपोर्ट, योग तथा व्यायाम करने के साथ हुई।
सुबह के नाश्ते के बाद स्वयंसेवियों के द्वारा गोद लिए हुए गांव हरिपुर की ओर प्रस्थान किया गया,जहां हरिपुर बाजार के मध्य स्थित भरा तालाब के चारों तरफ तथा उसके साथ लगते राधा कृष्ण मंदिर और शिव जी के मंदिर की साफ सफाई हेतु श्रमदान किया गया।
इसके बाद स्वयंसेवियों के द्वारा गोद लिए हुए गांव हरिपुर में ही लगभग 70 घरों का सर्वे किया तथा लोगों को घर-घर जाकर सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण संबंधी योजनाओं से अवगत कराया तथा योजनाओं का लाभ लेने वाले लाभार्थियों से भी जानकारी ली तथा उनकी समस्याओं के बारे में भी जाना ।
बौद्धिक सत्र के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय देहरा के अर्थशास्त्र के प्रोफेसर डॉ दिनेश शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में स्वयंसेवकों को “करियर एंड गाइडेंस” इस विषय पर विस्तृत जानकारी दी।
मुख्य वक्ता को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अश्विनी पाराशर ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सांस्कृतिक सत्र के अंतर्गत स्वयंसेवियों द्वारा नृत्य और गायन आदि का आनंद लेते हुए शाम के सत्र की समाप्ति हुई।

