हरिपुर के सुरजीत गुलेरिया बीएसएफ में इंस्पेक्टर जनरल

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते हरिपुर के समीपवर्ती गांव खेरियां के सुरजीत सिंह गुलेरिया बीएसएफ में आईजी नियुक्त हुए हैं। वह चंडीगढ़ में तैनात हुए हैं। इनकी तैनाती से क्षेत्र में खुशी की लहर है।

स्व. ध्रुव सिंह गुलेरिया व संसार देवी गुलरिया के घर जन्मे सुरजीत सिंह गुलेरिया बचपन से ही एथलीट हैं। उन्होंने सन 1987 में बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट पद पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

उन्होंने जम्मू एंड कश्मीर में आतंकियों का सामना करते हुए उन्हें धूल चटाई थी। वहीं इस उपलब्धि पर उन्हें केंद्र सरकार की तरफ से सम्मानित भी किया गया था। डिजास्टर मैनेजमेंट में भी उन्होंने भाग लिया तथा लोगों की जान बचाई थी।

आज वह बीएसएफ के सर्वोच्च पद आईजी (इंस्पेक्टर जनरल) के पद पर विभूषित होकर होकर चंडीगढ़ में सेवाएं देंगे। अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कई बार सुरजीत गुलरिया को सम्मानित किया जा चुका है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...