हमीरपुर में बाईपास रोड पर तेज रफ्तार कार सवार ने रौंदे दो युवक, भाजयुमो उपाध्‍यक्ष सुनील की मौत

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश 

जिला मुख्यालय हमीरपुर में बाईपास रोड पर रविवार आधी रात को अज्ञात वाहन की टक्कर में भाजयुमो हमीरपुर के नेता सुनील शर्मा की मौत हो गई। इस सड़क दुर्घटना में एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घायल युवक को मेडिकल कालेज हमीरपुर में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआइ चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया है। युवक की पहचान अनुराग पटियाल के रूप में हुई। बताया जा रहा है प्रारंभिक छानबीन में वाहन को ट्रेस कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार रविवार रात को सुनील शर्मा व अनुराग पटियाल बाईपास रोड पर बसंत रिजार्ट के समीप मौजूद थे। इस दौरान तेज रफ्तार कार चालक ने दोनों को रौंद दिया।

यहां पर मौजूद लोगों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज एवं अस्‍पताल हमीरपुर पहुंचाया। यहां पर सुनील शर्मा को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि अनुराग पटियाल को पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

मृतक सनील शर्मा भाजयुमो हमीरपुर के उपाध्यक्ष थे और डिडवीं टिक्कर के रहने वाले थे। घायल अनुराग पटियाल भी हमीरपुर के निवासी हैं। कुछ ही महीने पहले सुनील की शादी हुई थी।

मामले में सदर थाना पुलिस छानबीन में जुट गई है और एक नंबर को शक के आधार पर पुलिस ने ट्रेस भी कर लिया है। बताया जा रहा है आरोपित कार चालक सरकारी अधिकारी है।

सदर थाना हमीरपुर के एसएचओ संजीव गौतम ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा पीजीआइ रेफर किया गया है।

मामले में एक नंबर को शक के आधार पर ट्रेस किया गया है। जल्द ही गाड़ी और चालक की पहचान की पुष्टि कर ली जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...