
हमीरपुर, 09 फरवरी – हिमखबर – डेस्क
जिला के एएसआई अनूप कुमार शर्मा को वर्ष 2021-2022 के पुलिस विभाग के प्रतिष्ठित उत्कृष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। एएसआई अनूप वर्तमान में जिला कांगड़ा के गांव आलमपुर में चौकी प्रभारी हैं।
अनूप कुमार वर्ष 2021 में सुजानपुर थाना में सेवाएं दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी बेहतरीन कार्यप्रणाली के चलते करीब 2 वर्षों में 25 मामले एनडीपीएस एक्ट के दर्ज किए थे। इस दौरान नशीले पदार्थ भी जब्त किए गए थे। दबंग पुलिस अधिकारी के रूप में उनकी अलग पहचान है।
1885 से अब तक का पुलिस रिकॉर्ड संभाला। थाना सुजानपुर में बतौर मुंशी के पद पर सेवाएं देने के दौरान उन्होंने वर्ष 1885 से अब तक का पुलिस रिकॉर्ड संभाल कर रखने व उसे दुरुस्त करने में भी अहम योगदान दिया है।
उन्होंने अपने सेवा काल के दौरान सुजानपुर थाना का कायाकल्प भी अपनी कार्यकुशलता से करवाया। अनूप ने अपराधिक घटनाओं हत्या जैसे मामलों को सुलझाने में भी अहम योगदान दिया।
सुजानपुर थाना के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र चौरी में वर्ष 2021 में हुई हत्या मामले को उन्होंने सुलझाया। आरोपी को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी उपलब्धियों को देखते हुए ही उन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया है।
