हमीरपुर में एक ही जगह पर मिले 3 बड़े अजगर, स्नैकमैन ने पकड़े, 20 दिन से दहशत में थे लोग

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के सुजानपुर के दूरदराज गांव गंदड़ में ग्रामीणों को बीते लगभग बीस दिन से आम रास्ते में तीन बड़े-बड़े अजगर दिखाई दे रहे थे. लोगों का यह आम रास्ता था. ग्रामीण अक्सर इस रास्ते से आया जाया करते थे. डर का आलम यह था कि लोगों ने उक्त रास्ते की तरफ जाना ही छोड़ दिया था.

ग्रामीणों में दहशत का माहौल इसलिए भी था क्योंकि सांप इतने बड़े-बडे थे कि किसी को एक बार जकड़ लें, तो वह कभी छूट ना पाए. ग्रामीणों को सबसे बड़ी चिंता छोटे-छोटे बच्चों की थी. मुख्य रास्ता होने के चलते  डर के साए में जैसे-तैसे लोग संभल कर एक साथ आ जा रहे थे.

रविवार शाम को जैसे ही यह सांप दिखाई दिए तो ग्रामीण रंजीत सिंह ने स्नेक मैन और स्नेक सेवियर से मशहूर आलमपुर निवासी माथुर धीमान को सूचना दी. माथुर धीमान भी बिना वक्त गंवाए डिप्टी रेंजर मनजीत सिंह राणा के साथ संबंधित जगह पर पहुंचे तो एक जगह पर तीनों यह सांप दिखाई दिए. लेकिन लोगों को देखकर तीनों एक बिल में घुस गए.

माथुर धीमान ने पाया कि ये बिना जहर वाले रॉक पाइथन प्रजाति के सांप हैं. जो मुख्यता जंगली जानवरों, लोमड़ी, बंदर, कुत्ते का शिकार करते हैं. यह अपनी मांसपेशियों से जकड़ कर यह अपने शिकार का दम घोंट देते हैं. उसके बाद वह अपने शिकार को जिंदा ही निकल जाते हैं. उन्होंने बताया कि एक हृष्टपुष्ट आदमी भी इनकी पकड़ में आ जाए तो उसका भी शिकार कर सकते है.

माथुर धीमान ने अपने सहयोगियों की मदद से तीनों रॉक पाइथन को पकड़ा तथा उन्हें रेस्क्यू कर आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया. उन्होंने बताया कि तीनों सांप बेहद शक्तिशाली थे, जिनमें से एक 7  फुट, दूसरा 9 फुट, जबकि तीसरा सबसे लंबा 13 फुट का था.

माथुर धीमान इससे पहले भी सैंकड़ों सांप, जिनमें से कई बेहद जहरीले थे, का रेस्क्यू कर आबादी से दूर जंगलों में छोड़ चुके हैं. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे थे.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...