हत्या के आरोपी ने जंगल में फंदा लगा दी जान, दो दिन से चल रहा था फरार

--Advertisement--

गाड़ा पारली पंचायत के पूर्व प्रधान बुधराम ने कहा कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। लेकिन सुराग नहीं मिल पाया था। वीरवार सुबह आरोपी का शव जंगल में लटका मिला है।

कुल्लू – अजय सूर्या

सैंज के निहारनी में निरमंड के एक व्यक्ति की हुई हत्या के आरोपी ने शाक्टी के जंगल में फंदा लगाकर जान दे दी है। 14 नवंबर की रात को व्यक्ति की हत्या के बाद आरोपी फरार चल रहा था। वीरवार सुबह शाक्टी के लोगों ने तलाशी करते हुए आरोपी का शव जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ पाया।

सूचना पाकर सैंज पुलिस मौके लिए रवाना हो गई है। गाड़ा पारली पंचायत के पूर्व प्रधान बुधराम ने कहा कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। लेकिन सुराग नहीं मिल पाया था। वीरवार सुबह आरोपी का शव जंगल में लटका मिला है।

एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा के बोल 

एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूचना के बाद पुलिस की टीम शाक्टी के लिए रवाना हो गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सजना साथ निभाना…साथ-साथ जेल है जाना, पति-पत्नी के ये कैसे जोड़े, नशे के सारे रिकार्ड तोड़े?

हिमखबर डेस्क मंडी में लव पार्टनर अब क्राइम पार्टनर बन...

डंडे’ वाले हाथों में पेटिंग ब्रश’, पुलिस जवानों की गेयटी थियेटर में प्रदर्शनी

हिमखबर डेस्क खाकी वर्दी, हाथ में डंडा और चेहरे पर...

अब्दुल्लापुर में इंटर जेनरेशनल बॉन्डिंग कैंप का हुआ आयोजन

कांगड़ा - राजीव जस्वाल सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग...