सड़क किनारे खड़ी चार कारों को ट्रक ने मारी टक्कर, चालक फरार

--Advertisement--

Image

सोलन, 26 जुलाई – सोलन – जीवन वर्मा

जनपद के रबोने में देर रात्रि एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी चार कारों को टक्कर मार दी। इस घटना में कार को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

घटना देर रात करीब 12 और एक बजे के बीच की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जोरदार धमाके की आवाज सुनकर वह घर से बहार निकले परन्तु तब तक ट्रक चालक कार को टक्कर मारकर मौके से फरार हो चुका था।

उधर, मालिकों ने सुबह आकर जब अपनी कार को हुए नुकसान को देखा तो इसकी शिकायत पुलिस को दी। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है और साथ ही ट्रक की तलाश की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...