स्व0 आर के महाजन के परिजनों ने प्रशासन को भेंट की डॉक्सीसाइक्लिन दवाई

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

कोरोना संकट के चलते नूरपुर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवम समाजसेवी स्व0 आरके महाजन की याद में उनके परिजनों ने आज शुक्रवार को एसडीएम डॉ सुरेंद्र ठाकुर को कोरोना मरीजों के ईलाज के लिए डॉक्सीसाइक्लिन दवाई की 10 हज़ार गोलियां भेंट की। इस मौके पर नायब तहसीलदार देस राज ठाकुर, नगर पार्षद गौरव महाजन, समाजसेवी योगेश महाजन उपस्थित रहे।

एसडीएम ने बताया कि इस दवाई को होम आइसोलेट कोरोना संक्रमित मरीजों के ईलाज के लिए बीएमओ को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि स्व0 आरके महाजन का राजनीति के साथ-साथ समाजसेवा में विशेष योगदान रहा है। उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए उनके परिवार का आभार व्यक्त किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...