स्मार्ट सिटी धर्मशाला: ड्रेनेज सिस्टम ही बन गया फव्वारा, देखे वीडियो

--Advertisement--

शहर की नालियां बंद; सडक़ों पर ही नालों की तरह बहने लगा पानी, मूसलाधार बारिश से घरों-दफ्तरों में घुस गया बारिश का पानी

धर्मशाला – व्यूरो रिपोर्ट

स्मार्ट सिटी धर्मशाला के 24 करोड़ के पिछले चार साल से आधे-अधूरे स्मार्ट रोड का ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह से तेज़ बारिश में फेल होकर फव्वारा बन गया। स्मार्ट सिटी की नालियों व गड्ढों से कई जगहों से पानी उफनकर सडक़ों पर बहता रहा।

ड्रेनेज सिस्टम ही बन गया फव्वारा, देखे वीडियो

इतना ही नहीं, धर्मशाला शहर की अधिकतर नालियां तेज़ बारिश के कारण पूरी तरह से बंद हो गईं, और सडक़ें नाले बन गए। जिससे लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ीं। लोगों का पैदल-दोपहिया वाहनों से तो दूर, चौपहिया गाडिय़ों में भी आवाजाही करना मुश्किल हो गया।

इतना ही नहीं स्मार्ट सिटी में मूसलाधार बारिश से घरों-दफ्तरों में भी पानी घुस गया। इससे शहर के स्मार्ट ड्रेनेज सिस्टम पर बड़े सवाल उठे हैं, लोग लगातार स्मार्ट सिटी धर्मशाला की ड्रेनेज सिस्टम की वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड कर रहे हैं, जो कि वायरल हो रहे हैं।

स्मार्ट रोड व ड्रेनेज सिस्टम को लेकर पहले ही पूर्व आईएएस अधिकारी कैप्टन जेएम पठानिया ने व जन चेतना संस्था ने बड़े सवाल उठाए थे। कैप्टन जेएम पठानिया ने कहा कि पूरी तरह से स्मार्ट रोड में बनाए गए ड्रेनेज सिस्टम में पैसों की बर्बादी की जा रही है।

उन्होंने इस मसले पर उचित कदम उठाए जाने की बात रखी है, इस संबंध में प्रपत्र भी केंद्र व प्रदेश सरकार के उच्च अधिकारियों को लिखा गया है। वहीं जिला मुख्यालय धर्मशाला सहित आसपास के क्षेत्रों में लोगों के घरों में बंद कूहलों व नालियों का पानी भी घुस गया है। इतना ही नहीं, धर्मशाला में भी कई कार्यालयों में नालियां ब्लॉक होने से पानी घुस गया, जिससे कर्मी परेशान हुए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...