स्नो वैली वॉरियर्स संस्था ने बन्नी घाटी में चलाया स्वच्छता अभियान

--Advertisement--

Image

अंशुल दीक्षित

स्नो वैली वॉरियर्स संस्था द्वारा बन्नी घाटी के बन्नी माता मंदिर में बच्चों को सफाई के प्रति जागरूक करवाया व बच्चों को प्लास्टिक के कूड़े को एक जगह इकठा करने के लिए कहा व इसके बाद मंदिर परिसर के आसपास सफाई अभियान चलाया गया.

जिसमें सभी बच्चों ने अपना भरपूर योगदान दिया और अंत में बच्चों ने “स्वच्छ बन्नी, स्वस्थ बन्नी ” का नारा लगा कर अभियान को समाप्त किया और पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का प्रण लिया.

संस्था द्वारा विभिन्न विभिन्न स्थानों में पर्यावरण को बचाने व स्वच्छ रखने के लिए ऐसे कार्यक्रम चलाये जाते हैँ. संस्था के संस्थापक अविनाश शर्मा गोगु ने कहा की हम पुरे जिले में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे साथ ही सिंगल यूज़ प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने के लिए कहेंगे और लोगों को प्रकृति को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के प्रति जागरूक करेंगे. पीछले 8 साल से संस्था पर्यावरण संरक्षण को ले कर काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पठानियां ने दी दोहरी सौगात: सड़क से सफर आसान, नलकूप से पानी की समस्या दूर

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों...

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...