
शाहपुर – नितिश पठानियां
हुआ यूं कि पिछले दिनों स्तोवरी के सांस्कृतिक कार्यक्रम और छिजं मेले के दौरान प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। साथ ही छिंज मेले की भतल्ला करेरी, एव धार कंडी क्षेत्र की जनता को बधाई दी।
केवल सिंह पठानियां ने कहा कि मेले हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को बचाने के लिए अपना अहम योगदान देते है। जिससे आपस मे लोगो का भाई चारा बढ़ता है।
इस मौके पर मुख्य अतिथि पठानिया ने छिंज मेला कमेटी के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और कमेटी को 21हजार की अनुदान राशि दी।
संस्कृतिक कार्यक्रम में भतल्ला ,करेरी, सुखुघाट एव धार कंडी क्षेत्र के अन्य पंचायतो के युवाओं ने घेरा बरनेट सड़क की समस्या पठानिया के समक्ष उठाई ।
जिस पर पठानिया ने इस सड़क के निर्माण न करवाने का सीधा सीधा आरोप स्थानीय विधायिका एव मंत्री सरवीण चौधरी पर लगाया।
पठानिया ने स्पष्ट किया कि वीरभद्र सरकार के कार्यकाल में उक्त सड़क के निर्माण की घोषणा 2016 में के०एफ०डब्ल्यू ०परियोजना की शुरुआत में की गई थी।
इसके बाद एफ०सी०ए० और अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद सत्ता बदली। जिसके बाद मामला लटकने से लोगों में गुस्सा और बढ़ गया और मामला मुंडन से लेकर ढोल तक पहुंच गया। अब यह राजनीतिक अखाड़ा बन गया है।
अब फॉरेस्ट क्लेरेंस मिल जाने के बाबजूद भी विधायिका इस सड़क के काम को लटकाने का काम कर रही है। जब सरकार की मंजूरी मिल चुकी है तो फिर घेरा बरनेट सड़क का काम जल्दी पूरा क्यों नही किया जा रहा है। अब किस बात का इंतजार किया जा रहा है।
पठानिया ने कहा कि इस सरकार का काम जनता के हितों के लिए कार्य करना नही है बल्कि जनता को परेशान करना है। इस सड़क की सुबिधा जनता को तीन साल पहले मिलनी चाहिए थी लेकिन दुर्भाग्य वश आज भी इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा नही हो रहा है।
पठानिया ने युवाओं को आश्वासन दिया कि 2022 के बाद प्रदेश की कांग्रेस सरकार बनते ही सबसे पहले बरनेट घेरा सड़क को बना कर धार कंडी क्षेत्र की जनता को सौगात दी जाएगी।
