स्कूल जा रही छात्रा पर बाइक सवार युवकों ने फेंका तेजाब, घटना CCTV में कैद

--Advertisement--

Image

नई दिल्ली – नवीन चौहान

राजधानी दिल्ली में एक 12वीं की छात्रा पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने छात्रा के मुंह पर एसिड फैंका है। लड़की का चेहरा पूरी तरह से झुलस गया है और छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके में पेश आई है।

बताया जा रहा है कि छात्रा जब स्कूल जा रही थी तभी आरोपी युवक बाइक पर आया और एसिड अटैक की घटना को अंजाम दिया। घटना बुधवार सुबह साढ़े सात बचे के करीब पेश आई है।

यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया है और इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि बाइक पर दो युवक आते हैं और सड़क किनारे खड़ी लड़की के मुंह पर तैजाब फेंककर मौके से फरार हो जाते हैं। इस घटना के बाद से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में मामला दर्ज कर एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अन्य फरार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है साथ ही घटना के दौरान मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि पीड़िता और एसिड फेंकने वाला युवक दोनों एक दूसरे को जानते थे। पीड़िता मोहन गार्डन इलाके में किराए पर रहती है। जिस समय यह घटना पेश आई उस समय पीड़िता की छोटी बहन भी उसके साथ मौजूद थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...