स्‍कूटी सवार व्‍यक्ति को ट्रक ने मारी टक्‍कर, अस्‍पताल में मौत, पत्‍नी की हालत गंभीर

--Advertisement--

Image

परागपुर-आशीष कुमार

रानीताल-मुबारिकपुर राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर लोअर सुनहेत के पास मंगलवार देर शाम एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव सिहुंता, नकेड़ खड्ड  निवासी 70 वर्षीय सतपाल अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से पैतृक गांव बड़ा जा रहा था। लोअर सुनहेत के पास उनकी स्कूटी को पीछे से आ रहे एक वाहन ने टक्कर मार दी। ट्रक चालक टक्‍कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया।

इस टक्कर में स्कूटी सवार दंपती घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया गया। जहां पर सतपाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया व उनकी पत्नी कमलेश की हालत स्थिर बताई जा रही है। घायल मि‍हला का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि सतपाल के भाई की अभी कुछ दिन पहले ही उनके पैतृक गांव बड़ा में मौत हुई थी औऱ उन्होंने बुधवार को हरिद्वार जाना था जिसके चलते सतपाल व उसकी पत्नी बड़ा जा रहे थे।

उधर, डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है शीघ्र ही ट्रक को ट्रेस आउट कर लिया जाएगा। अभी तक ट्रक चालक को पकड़ा नहीं जा सका है। उन्होंने बताया घटना स्थल पर पुलिस ने पड़ताल की है। जल्द ही आरोपित ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...