स्कूटी सवार ने राह चलती महिला का पर्स छीना, वारदात CCTV कैमरा में कैद

--Advertisement--

स्कूटी सवार ने राह चलती महिला का पर्स छीना, वारदात CCTV कैमरा में कैद

हमीरपुर – हिमखबर – डेस्क

पुलिस थाना हमीरपुर के तहत आने वाले हीरानगर क्षेत्र में दिनदहाड़े स्कूटी सवार ने राह चलती महिला का पर्स छीन लिया। महिला हीरा नगर क्षेत्र में सडक़ पर कुछ अन्य महिलाओं के साथ चल रही थी।

इसी दौरान सडक़ से गुजर रही सफेद रंग की स्कूटी पर सवार व्यक्ति ने अचानक महिला का पर्स छीन लिया। पर्स छीनने के बाद भागे चोर का पीछा करने के लिए महिला सडक़ पर दौड़ती रही, लेकिन स्कूटी तेज रफ्तार में निकल गई।

चोरी की वारदात का यह सारा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है। बताया जा रहा है कि महिला के पास में एटीएम कार्ड मोबाइल फोन तथा 3000 की नकदी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...