सोलन में खनन रक्षक की भर्ती प्रक्रिया तेज़, 20 मई को होगा फिजिकल टेस्ट

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर 

ज़िला सोलन में खनन रक्षक की भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों का शारीरिक दक्षता परीक्षण 20 मई, 2025 को पुलिस मैदान सोलन में प्रातः 07.00 बजे से आयोजित होगा। यह जानकारी खनन अधिकारी एवं चयन समिति के सदस्य सचिव हरविंदर सिंह ने दी।

उन्होंने कहा कि सभी पात्र उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षण में भाग लेने के लिए डाक के माध्यम से सूचना पत्र भेज दिए गए हैं।

उन्होंने सभी पात्र उम्मीदवारों से आग्रह किया कि इस परीक्षण के लिए निर्धारित स्थान, समय व तिथि पर सम्पूर्ण मूल दस्तावेज़ों के साथ पहुंचाना सुनिश्चित बनाएं। हरविंदर सिंह ने कहा कि इस परीक्षण के लिए 196 पात्र उम्मीदवारों को बुलाया गया है।

उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार खनन निरीक्षक विशाल वर्मा के मोबाईल नम्बर 79867-06048 तथा सहायक खनन निरीक्षक जगदीप सिंह के मोबाईल नम्बर 92055-60671 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...