सोलन पुलिस टीम ने सक्रिय सबसे बड़े नशा तस्करो को पकड़ा, तोड़ी नशा माफिया की कमर

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

हरिंदर मांटा पुत्र बांका राम चिरगांव जिला शिमला 37 साल को गिरफ़्तार किया जिसने दो युवाओं को सोलन शहर में क़रीब 11 ग्राम चिट्टा/हैरोईन चिट्टा बेचा। हरिंदर मंटा को पिछले साल भी 150 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ़्तार किया जा चुका था।

हरिंदर मानटा को चिट्टा सप्लाय करने वाले तस्कर को सोलन पुलिस की टीम द्वारा 101 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ़्तार किया गया जिसका नाम अरूण यादव पुत्र यसपाल यादव मोहल्ला अहीर टोला त0 व जिला बदायूं उत्तर प्रदेश उम्र 28 वर्ष है ।

बाद में इसके सप्लायर आरोपी सतीश पुत्र ईश्वरी लाल बुलंदशहर यूपी 28 साल को उत्तर प्रदेश के ज़िला बदाऊँ से गिरफ़्तार किया और इसे पुलिस रिमांड पर लेकर इस नेटवर्क के सरग़ना आरोपी जिसके पास इस नशे की तस्करी से कमाए गए पैसे का सबसे बड़ा भाग जाता था।

जिसका नाम समीर श्रीवास्तव पुत्र अरुण श्रीवास्तव निवासी उत्तम नगर दिल्ली, उम्र 40 वर्ष को सोलन पुलिस की टीम ने दिल्ली से गिरफ़्तार किया।

आरोपी सतीश के ख़िलाफ़ शिमला जिला के थाना ढली में क़रीब 18 ग्राम चिट्टा सप्लाई का मुक़दमा पंजीकृत है जिसमें इसे शिमला पुलिस को कस्टडी ट्रांसफ़र कर दिया गया है।

इन सभी आरोपियों की गहनता से जाँच पड़ताल की गई और इनके नेटवर्क के 3 और बड़े नशा तस्कर जिनंका नाम सोनू , उदयवीर , प्रेम चंद बुलंदशहर, यूपी के रहने वाले है जिनको सोलन पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर , सिकंदराबाद और ढिबाई इलाक़ों से गिरफ़्तार किया गया।

जो इन 9 आरोपियों में से 8 आरोपि अभी न्यायिक हिरासत में हैं। और आरोपी प्रेमचन्द अभी 4 दिन की पुलिस रिमांड पर है। इस नेटवर्क का मुख्य चिट्टा सप्लायर प्रेमचन्द है और नेटवर्क में पैसे का मुख्य लेन देन करने वाला आरोपी समीर है और बाक़ी सभी आरोपी चिट्टा तस्कर है।

इस नेटवर्क में गिरफ़्तार 6 आरोपी जो उत्तर प्रदेश और दिल्ली के है, वो सभी चिट्टा तस्करी पैसा कमाने के लिए करते हैं, ये ख़ुद चिट्टा का नशा नहीं करते बल्कि दूसरे युवाओं को चिट्टा बेचकर उन्हें नशे के दलदल में डालते हैं।

इस नेटवर्क में चिट्टा ख़रीदने वाले, चिट्टा बेचने वाले, चिट्टा सप्लायर और बिचौलिये और मनी लाउंड्रिंग करने वाले सभी 9 आरोपियों को क़रीब 112 ग्राम चिट्टे समेत गिरफ़्तार किया जा चुका है। मुकदमा में अन्वेषण जारी है!

इसके साथ ही हाल ही में सोलन पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा 2 आरोपियों को क़रीब 32 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ़्तार किया गया है जिनके नाम सुरेश कुमार पुत्र प्यारे लाल गांव – बनी बासा, डाकघर खुनी, तहसील ननखड़ी, जिला शिमला उम्र 31 वर्ष तथा रोहित चौहान पुत्र जोगेश्वर सिंह गांव भमनोली डा0 खुनी त0 ननखड़ी जिला- शिमला उम्र 32 वर्ष हैं।

इसके अलावा अर्की थाना की टीम द्वारा भी क़रीब 10 ग्राम चिट्टा/हैरोईन के साथ दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है जिनके नाम तिलक राज गौतम पुत्र लेखराज गौतम निवासी गांव-रिजैरी डा0 बलेरा तै0 अर्की जिला-सोलन (हि0प्र0) व उम्र 25 साल व भवानी सिंह उर्फ भानु पुत्र जय सिंह निवासी गांव बडोग डा0 जोबडी त0 अर्की जिला-सोलन (हि0प्र0) व उम्र 24 साल है।

क्या बोले एसपी सोलन गौरव ठाकुर

एसपी सोलन गौरव ठाकुर ने कहा की सोलन पुलिस द्वारा अभी तक बाहरी राज्यों के 46 सप्लायरों जो दिल्ली, पंजाब, हरियाणा,चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, असम, महाराष्ट्र आदि राज्यों से है, को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें 4 अफ्रीकी मूल के नाइजीरियन नागरिक भी शामिल है।

इन बाहरी राज्यों के तस्करों द्वारा हिमाचल प्रदेश में चलाये जा रहे चिट्टा तस्करी के 6 बड़े नेटवर्को को ध्वस्त कर दिया गया है जिससे सैकड़ों युवाओं को चिट्टा की आपूर्ति बंद हुई है।

एसपी सोलन गौरव ठाकुर ने कहा की सोलन पुलिस द्वारा अभी तक 92 मामले एनडीपीसी एक्ट के अंतर्गत दर्ज किए है जिनमें कुल 182 आरोपी गिरफ़्तार किए गये है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...