सोने से लकदक हुआ बाबा केदारनाथ धाम, मुंबई के बिजनेसमैन ने चढ़ाया 230 किलो सोना

--Advertisement--

Image

 गर्भगृह की दीवारें और छत हुई सुनहरी

व्यूरो रिपोर्ट

बाबा केदारनाथ धाम अब सोने से लकदक हो गया है। धाम की भीतरी दीवारों को सोने की प्लेट से बदल दिया गया है। सोने की चमक में बाबा केदार के धाम की खूबसूरती काफी शानदार हो गई है। मात्र तीन दिनों में मंदिर में गोल्ड प्लेट लगाने का कार्य पूरा करा लिया गया है।

केदारनाथ धाम के मंदिर की भीतरी परिसर को पहले चांदी की प्लेट से कढ़ाई कराई गई थी। उन स्थानों को सोने की प्लेट से बदल दिया गया है। दरअसल, मुंबई के एक कारोबारी ने बाबा केदार के धाम को स्वर्ण प्लेट से सजाने का अनुरोध किया था। इसके लिए व्यवसायी की ओर से 230 किलोग्राम सोने का दान किया गया। इस सोने से 550 गोल्ड प्लेट का निर्माण कराया गया।

दिवाली के दिन बाबा केदार के धाम में गोल्ड प्लेट को पहुंचाने का कार्य शुरू किया गया था। इसके बाद 19 कलाकारों ने तीन दिनों की मेहनत के बाद मंदिर के भीतरी परिसर को सोने से बदलने में कामयाबी हासिल की। केदारनाथ धाम के गर्भगृह में लगाई गई सोने की प्लेट्स अब यहां आने वाले श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेंगी।

श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर कमेटी के प्रमुख अजेंद्र अजय ने कहा कि आईआईटी रुडक़ी, केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान, रुडक़ी और एएसआई की छह सदस्यीय टीम ने धाम का निरीक्षण किया है। सोने की प्लेट को लगाए जाने के बाद की स्थिति की जांच कर ली गई है।

मंदिर कमेटी ने सबकुछ कुशलतापूर्वक पूरा होने का दावा किया है। केदारनाथ मंदिर कमिटी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि तीन दिनों में 19 कारीगरों ने मंदिर के गर्भगृह की दीवार और छत को सोने की प्लेट से बदला गया है। इन गोल्ड प्लेट पर मंदिर जैसी आकृति का निर्माण किया गया है।

इसमें पूर्व से रखी गई मूर्तियों का स्थापित किया गया है। मुंबई के व्यवसायी की ओर से दीवारों को गोल्ड प्लेट से बदलने का प्रस्ताव मंदिर प्रशासन को दिया गया था। मंदिर प्रशासन ने इस प्रस्ताव पर हामी भरी तो एस्टीमेट तैयार किया गया।

व्यवसायी का कहना था कि वह जब भी यहां आते थे तो चांदी की प्लेट को सोने में बदलने की कामना करते थे। आखिरकार उनका सपना पूरा हो गया। सोने की प्लेट लगने के बाद भीतरी भाग में स्वर्णिम आभा दिखने लगी है।

मंदिर के गर्भगृह को पहले चांदी की प्लेट से सजाया गया था। इससे यहां धवल आभा छिटकती थी। अब बाबा केदार का दरबार सोने के रंग में चमकने लगा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...