सोने की तरह चांदी भी आम आदमी के हाथ से छिटकी, पहली बार कीमत 3 लाख पार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

सोने की तरह अब चांदी भी आम आदमी के हाथ से छिटकती जा रही है। सोना-चांदी लगातार मंहगाई के आंकड़े की लंबी छलांक लगा रहे हैं। पहली चांदी तीन लाख के पार हो गई है।

सोमवार को कारोबार खुलते ही चांदी ने इतिहास रच दिया और कीमत 3 लाख के पार पहुंच गई, जबकि सोने के दाम भी ताबड़तोड़ उछाल भरते नजर आए।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की कीमत 13,553 रुपए बढ़ गई और एक किलो चांदी की कीमत 3,01,315 रुपए पहुंच गई। यह पहली बार है जब चांदी की कीमत ने तीन लाख का आंकड़ा पार किया हो। यानी कि नए साल में चांदी की कीमत लगभग 65 हजार रुपए बढ़ी है।

दूसरी ओर सोना भी 1,45,500 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। माना जा रहा है कि ट्रंप के टैरिफ से सोना-चांदी की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है। यह भी कहा जा रहा है कि अभी दोनों धातुओं की कीमतों में और तेजी आ सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

वन भूमि पर श्मशानघाट बनाने पर गहराया विवाद

स्थानीय ग्रामीणों ने कुछ लोगों पर जबरन अंतिम संस्कार...

नौकर बना हैवान! भेड़ पालक की हत्या, गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट

बिलासपुर - सुभाष चंदेल  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में...

प्रदेश में फास्टैग वार्षिक टोल पास के देने होंगे इतने हजार, अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने...