सैर पर निकले बाप-बेटे पर फायरिंग, एक PGI चंडीगढ़ रैफर, सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी गिरफ्तार

--Advertisement--

सैर पर निकले बाप-बेटे पर फायरिंग, एक PGI चंडीगढ़ रैफर, सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी गिरफ्तार

ऊना – अमित शर्मा

ऊना के अंब में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सैर पर निकले पिता-पुत्र पर एक शख्स ने गोलियां चला दीं, जिसके चलते दोनों घायल हो गए। इनमें से पिता को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है, जबकि बेटे का इलाज ऊना अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद के चलते यह हमला किया गया है। हुआ यूं कि थाना अंब के अंतर्गत चुयार पंचायत के कुबाड़छन गांव के 45 वर्षीय राजीव कुमार अपने 19 वर्षीय बेटे आदित्य और पालतू कुत्ते के साथ सैर के लिए निकले थे। इसी बीच उनके ही गांव का हरदेव सिंह अपनी निजी बंदूक लेकर आया और किसी बात को लेकर बहसबाजी करने लगा।

इस दौरान हरदेव ने तैश में आकर बाप-बेटे पर गोलियां चला दीं। गोलियां लगने से दोनों घायल हो गए, जिसके चलते उन्हें ऊना अस्पताल ले जाया गया। इनमें से पिता राजीव कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। राजीव सिंह की स्थिति नाजुक बनी हुई है जबकि बेटा खतरे से बाहर है।

एसएचओ अम्ब गौरव भारद्वाज के बोल 

एसएचओ अम्ब गौरव भारद्वाज ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान हरदेव सिंह निवासी कोहाड़छन्न के रूप में हुई है। वह पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी है। फायरिंग के कारणों का पता जांच के बाद पता चलेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चम्बा कालेज ABVP-SFI मारपीट मामला : 3 छात्र कालेज से निष्कासित

चम्बा - भूषण गुरूंग  पीजी कालेज सुल्तानपुर (चम्बा) में 2...

HP बोर्ड की छात्रों को बड़ी चेतावनी, OMR शीट में ये गलती की तो हाथ से जाएंगे नंबर

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की मार्च 2026...

चौथी मंजिल से गिरा मजदूर, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

हिमखबर डेस्क  मंडी जिले के गोहर उपमंडल की धिस्ति पंचायत...

18 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र, सीएम सुक्खू 21 मार्च को पेश करेंगे बजट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र का दूसरा...