सैंज घाटी के पटहिला गांव में भीषण अग्निकांड, आठ घर जले; कई लोग हुए बेघर

--Advertisement--

कुल्लू की सैंज घाटी की बनोगी पंचायत के पटहिला गांव में आग लगने से भारी तबाही हुई है, भीषण अग्निकांड में आठ मकान जलकर राख हो गए हैं।

कुल्लू – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की सैंज घाटी की बनोगी पंचायत के पटहिला गांव में आग लगने से भारी तबाही हुई है।भीषण अग्निकांड में आठ मकान जलकर राख हो गए हैं। इसमें पुश्तैनी और नव निर्मित घर शामिल हैं।

गुरुवार सुबह करीब 6:00 बजे भड़की आग से अफरातफरी मच गई। आग लगने से सर्दी के मौसम में कई लोग बेघर हो गए हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। अब प्रभावितों को सर्दी की चिंता सताने लगी है।

आग लगने के बाद लकड़ी के बने ये घर कुछ मिनटों में राख हो गए। हालांकि, ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे।  आग लगने की सूचना के बाद तहसीलदार सैंज हीरा लाल नलवा मौके के लिए रवाना हुए।

वहीं, स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी भी गांव पहुंचे और प्रभावितों से मिले। उन्होंने कहा कि भीषण अग्निकांड में आठ घर आग की भेंट चढ़ गए हैं। अग्निकांड में करोड़ों का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की हर संभव सहायता की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...