सेब से भरी पिकअप गाड़ी 130 मीटर गहरी खाई में गिरी, चालक सहित दो लोग घायल

--Advertisement--

पर्यटन नगरी कसौली के नजदीक जंगेशू में सेब से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। पिकअप में सवार चालक व एक अन्य व्यक्ति को चोटें आई हैं उन्हें इलाज के लिए ईएसआई अस्पताल परवाणू भेजा गया है। 

सोलन – रजनीश ठाकुर

पर्यटन नगरी कसौली के नजदीक जंगेशू में सेब से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे चालक सहित एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे कसौली-परवाणू वाया जंगेशू सड़क पर जंगेशू के पास एक पिकअप नंबर एचपी 08-4985 करीब 130 मीटर गहरे नाले में गिर गई, जिससे पिकअप में सवार चालक व एक अन्य व्यक्ति को चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए ईएसआई अस्पताल परवाणू भेजा गया है।

गौरतलब है कि कसौली-परवाणू वाया जंगेशू सड़क पर कई जगह मलबे आने से सड़क बहुत ही तंग है। यहां पर सड़क हल्के वाहनों के लिए सुचारू है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...