सेना में भर्ती के लिए कैडेट्स को दिया मार्गदर्शन, ARO शिमला ने लिया व्याख्यान सत्र

--Advertisement--

सेना में भर्ती के लिए कैडेट्स को दिया मार्गदर्शन, ARO शिमला ने लिया व्याख्यान सत्र।

शिमला – नितिश पठानियां 

सेना में भर्ती के इच्छुक युवाओं को सही जानकारी और दिशा देने के उद्देश्य से बुधवार को आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (ARO) शिमला की ओर से 1 एचपी एनसीसी बटालियन, नाहन, जिला सिरमौर में एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।

इस सत्र में एनसीसी कैडेट्स को भारतीय सेना में भर्ती प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का संचालन मेजर विक्रम कुलकर्णी ने किया।

उन्होंने बताया कि सेना में शामिल होने के लिए कई प्रविष्टियां उपलब्ध हैं, जिनमें सैनिक जीडी, तकनीकी, क्लर्क/स्टोर कीपर, नर्सिंग असिस्टेंट, ट्रेड्समैन और अग्निवीर जैसी स्कीमें शामिल हैं।

इसके अलावा, अधिकारी स्तर पर एनडीए, सीडीएस, टीईएस और एसीसी जैसी परीक्षाएं युवाओं के लिए अच्छे विकल्प हैं। उन्होंने भर्ती से जुड़ी पात्रता, शारीरिक एवं चिकित्सा मानदंड, परीक्षा पैटर्न और दस्तावेजों की जानकारी विस्तार से दी।

मौके पर मौजूद कैडेट्स को पंपलेट्स, पुस्तिकाएं और भर्ती रैलियों से जुड़ी जानकारियां भी वितरित की गईं। कैडेट्स ने सेना के जीवन, प्रशिक्षण और भविष्य की संभावनाओं को लेकर उत्साहपूर्वक सवाल पूछे, जिनका मेजर कुलकर्णी ने बारीकी से जवाब दिया।

इस मौके पर 1 HP एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजीव शर्मा ने ARO शिमला का आभार जताया और कहा कि, “इस तरह के कार्यक्रम युवाओं में देश सेवा की भावना जगाते हैं और उन्हें एक उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर करते हैं।”

कार्यक्रम को सफल बनाकर ARO शिमला और एनसीसी ने मिलकर हिमाचल प्रदेश के युवाओं को सेना के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया में जयराम ठाकुर की प्रतिष्ठा को पहुंचाई जा रही ठेस, सायबर पुलिस ने दर्ज की FIR

शिमला - नितिश पठानियां  हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और...

मुख्यमंत्री रविवार को रावी में करेंगे मिंजर विसर्जन

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला के...

चिट्टा मामले में मुख्य सप्लायर ने सुंदरनगर थाना में किया सरैंडर

हिमखबर डेस्क  सुंदरनगर पुलिस को 40 ग्राम चिट्टा बरामदगी के...

उप मुख्य सचेतक ने सीएम को शाहपुर में हुए नुक्सान की दी जानकारी

शाहपुर - नितिश पठानियां  उप मुख्य सचेतक एवं विधायक केवल...