सुशासन सूचकांक में प्रथम आने पर जिला कांगड़ा को मिली पुरस्कार राशि की पहली किश्त

--Advertisement--

Image

उपायुक्त ने बैठक कर विभागों को दिए पैसे के सदुपयोग के निर्देश।

धर्मशाला, 23 जनवरी – राजीव जसबाल 

जिला सुशासन सूचकांक में जिला कांगड़ा को प्रदेश में वर्ष 2020-21 के लिए प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ था। प्रथम पुरस्कार में मिलने वाले 50 लाख में से 12 हजार 50 हजार की पहली किश्त जिला प्रशासन को प्राप्त हो गई है।

डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज सोमवार को उपायुक्त कार्यालय में प्राप्त राशि के सदुपयोग के लिए विभिन्न विभागाध्यक्षों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी।

उन्होंने प्राप्त धनराशि के सदुपयोग के लिए विभिन्न विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने प्राप्त राशि को जलशक्ति विभाग, डीआरडीए, जिला सूचना कार्यालय समेत अन्य कार्यालयों को आवश्यकता अनुसार देने के निर्देश दिए।

बता दें, जिला सुशासन सूचकांक की रिपोर्ट 8 मुख्य विषयों, 19 फोकल बिन्दुओं और 76 संकेतकों पर एकत्रित डाटा के आधर पर तैयार की गई थी।

डीसी ने कहा कि जिले को यह सम्मान मिलना पूरी टीम के प्रयासों का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों द्वारा अपनी कार्यप्रणाली में और सुधार के लिए आवश्यक कदम भी उठाये जा सकेंगे।

उन्होंने जिला के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर प्रशासन प्रदान करने के लिये निरंतर बेहतर कार्य करते रहने का आहवान किया, ताकि जिला की उच्च रैंकिंग को बरकरार रखा जा सके।

इस अवसर पर जिला सांख्यिकि अधिकारी स्वर्ण लता ने बताया कि आर्थिक सलाहकार डॉ. विनोद राणा के मार्गदर्शन में इस प्रोगराम को चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन को आगे भी जारी रखने के लिए सभी विभाग अपने कार्यों की जानकारी और उससे संबंधित डाटा को भविषय में भी समय पर उपलब्ध करवाने का प्रयास करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सजना साथ निभाना…साथ-साथ जेल है जाना, पति-पत्नी के ये कैसे जोड़े, नशे के सारे रिकार्ड तोड़े?

हिमखबर डेस्क मंडी में लव पार्टनर अब क्राइम पार्टनर बन...

डंडे’ वाले हाथों में पेटिंग ब्रश’, पुलिस जवानों की गेयटी थियेटर में प्रदर्शनी

हिमखबर डेस्क खाकी वर्दी, हाथ में डंडा और चेहरे पर...

अब्दुल्लापुर में इंटर जेनरेशनल बॉन्डिंग कैंप का हुआ आयोजन

कांगड़ा - राजीव जस्वाल सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग...