सुर्यांशी बनीं शतरंज की विजेता, दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 40 खिलाड़ियों ने लिया भाग

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

दो दिवसीय राज्य स्तरीय सीनियर वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता का समापन हो गया। इसमें महिला और पुरुष वर्ग में प्रदेश भर के 40 खिलाड़ियों ने भाग लिया है। पहले स्थान पर सिरमौर जिले की सुर्यांशी रहीं। दूसरे स्थान पर शिमला के रोमित वर्मा रहे हैं।

इसके अलावा सिरमौर जिले से यासर अब्दुल्ला, कांगड़ा जिले के जगदीश चंदेल, कुल्लू से समीरू ठाकुर, बिलासपुर से रितेश भारद्वाज, सोलन से कुणाल तंवर और चंबा जिले के राजेश कुमार नाथ को टॉप आठ में लिया गया।

राज्य संघ अध्यक्ष अरुण कंबोज ने कहा कि संघ की ओर से ऑनलाइन प्रतियोगिता पहली बार करवाई गई। प्रतियोगिता में शीर्ष आठ विजेताओं में से शीर्ष चार विजेता राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस दौरान संघ के प्रदेश महासचिव संजीव ठाकुर भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...