सुरेंद्र शर्मा होंगे नूरपुर के पहले एएसपी, सोमवार को संभालेंगे कार्यभार

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

सरकार ने एचपीएस अधिकारी सुरेंद्र शर्मा को नूरपुर का पहला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नियुक्त किया है। वर्तमान में सुरेंद्र शर्मा नूरपुर में डीएसपी के पद पर तैनात हैं।

वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया के प्रयासों से सरकार ने नूरपुर के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( एएसपी) का पद स्वीकृत किया था, पहले मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार ने नूरपुर में एएसपी का पद स्वीकृत किया तथा बाद में सरकार ने इस संदर्भ में अधिसूचना जारी की।

सरकार ने बीते दिन नूरपुर के मौजूदा डीएसपी सुरेंद्र शर्मा को एएसपी के रूप में पदोन्नत कर उन्हें नूरपुर का पहला एएसपी तैनात किया है। नूरपुर में एएसपी तैनात होने की सूचना मिलते ही इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई।

नूरपुर उपमंडल सीमावर्ती क्षेत्र होने के साथ साथ नशों के काले कारोबार का भी गढ़ बन चुका है वहीं अवैध खनन भी इलाके में खड्डों का सीना छलनी कर रहा है।

ऐसे में स्थिति को निपटने के लिए वन मंत्री एवं स्थानीय विधायक राकेश पठानिया पिछले काफी समय से नूरपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का पद स्वीकार के लिए प्रयास कर रहे थे तथा अब उनके प्रयास सफल हुए हैं।

वहीं नूरपुर के पहले एएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि वह सोमवार को एएसपी के रूप में अपना कार्यभार संभालेंगे।

क्या कहते हैं जन प्रतिनिधि

नूरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष रजनी महाजन, जिला परिषद सदस्य अर्पणा देवी व जगदीश बग्गा, मंडल भाजपा अध्यक्ष कुलदीप पाठक, महामंत्री जोगिंद्र सिंह व सुदर्शन ठाकुर, जिला भाजपा महासचिव राजेश काका, जिला भाजपा सचिव सिकंदर राणा, किसान संघ के अध्यक्ष सतपाल धीमान वअराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के नेता अश्वनी कुमार व राजेश सहोत्रा ने नूरपुर में एएसपी नियुक्त करने के लिए वन मंत्री राकेश पठानिया का आभार जताया है।

उन्होंने कहा कि वन मंत्री राकेश पठानिया ने नूरपुर में एएसपी कार्यालय खोल कर नूरपुर में जिले की नींव रखी है जिसके लिए इलाके के लोग राकेश पठानिया के आभारी हैं।

क्या कहते हैं वन मंत्री

वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने बताया कि नूरपुर इलाके में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए नूरपुर में एएसपी का पद मंजूर करवाया गया है जिसके लिए वह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि नूरपुर में एएसपी कार्यालय खोलकर उन्होंने नूरपुर में जिले की नींव रखी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...