सुरक्षा गार्ड के 80 पदों को भरने हेतु मांग अधिसूचित, वेतनमान 18,000/- से 23,000

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला रोजगार अधिकारी कुल्लू  ने जानकारी दी कि  एसआईएस (SIS) सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, आरटीए बिलासपुर, हि०प्र० द्वारा पुरुष उम्मीदवारों के लिए सुरक्षा गार्ड के  कुल 80 रिक्त पदों को भरने हेतु मांग अधिसूचित की गई है।

उक्त भर्ती नियोक्ता द्वारा उप रोजगार कार्यालय बंजार और उप रोजगार कार्यालय आनी में आयोजित की जाएगी। रिक्तियों के लिए आवश्यक योग्यता दसवीं पास, लम्बाई आयु 19 से 40 वर्ष के बीच तथा वजन 52 किलो से 95 किलो होना चाहिए। वेतनमान  18,000/- से Rs. 23,000/- मासिक होगा तथा नौकरी का कार्यस्थल हि० प्र० तथा चंडीगढ़ है।

योग्य पुरुष उम्मीदवारों से अनुरोध है कि अपने सभी अनिवार्य दस्तावेज व हिमाचली प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र तथा मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र सहित दिनांक 17। नवम्बर 2025 को प्रातः 11 बजे उप रोजगार कार्यालय बंजार मे तथा दिनांक 18 नवंबर 2025 को प्रातः 11 बजे उप रोजगार कार्यालय आनी, जिला कुल्लू में पहुँच कर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते है।

उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश के रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हो और यदि पंजीकृत नहीं हैं तो ऑनलाइन अपना पंजीकरण करवा ले तथा इंटरव्यू के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। इच्छुक तथा योग्य उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वह ऑनलाइन पंजीकरण के लिए www.eemis.hp.nic.in पोर्टल पर जाएं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू 01902-222522 पर संपर्क करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...