सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से हिला हिमाचल, 18 दिनों के भीतर 5वीं बार कांपी धरती

--Advertisement--

Image

शिमला, 03 जनवरी – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर भूकंप के झटके लगे हैं। मंगलवार तड़के 5 बजकर 33 मिनट पर कुछ सेकंड के लिए भूकंप के झटके महसूस किए गए। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 थी। इसका केंद्र सोलन जिला के सिहल में जमीन की सतह से 5 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता ने बताया कि भूकंप की तीव्रता कम होने की वजह से किसी के हताहत या संपत्ति के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

पिछले 18 दिनों में हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में 5 बार भूकंप आया है। 3 दिन पहले यानी 31 दिसंबर को मंडी जिला में भी इतनी ही तीव्रता के भूकंप के झटके लगे थे।

इससे पूर्व बीते 26 दिसंबर को कांगड़ा, 21 दिसंबर को लाहौल-स्पीति और 16 दिसंबर को किन्नौर जिला में भूकंप के झटके लग चुके हैं। हालांकि इन झटकों से जानमाल की कोई क्षति नहीं हुई है। लेकिन बार-बार आ रहे भूकंप से प्रदेश के लोग दहशत में हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...