सुधेड़ से लापता सात साल के बच्चे का शव नाले से बरामद,3 दिन से था लापता

--Advertisement--

Image

धर्मशाला-राजीव जस्वाल

कांगड़ा जिले में धर्मशाला के साथ सटे सुधेड़ के चचरोट गांव से तीन दिन पहले देर शाम को लापता हुए सात वर्षीय अभिनक्ष का शव मिला है. घर के पास नाले से पुलिस और सर्च टीम ने शव बरामद किया है.

अभिनक्ष बीते मंगलवार को शाम साढ़े 6 बजे से घर से लापता हो गया था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट धर्मशाला के पुलिस स्टेशन में उसी दिन दर्ज करवा दी गई थी. हालांकि, स्थानीय स्तर पर अभिनक्ष की तलाश के लिये युवाओं ने अलग-अलग टोलियां बनाकर खोजना शुरू कर दिया था, जिसमें होम गार्ड के जवान भी शामिल थे, बावजूद इसके उन्हें कोई सफलता हासिल नहीं हो पाई थी.

जब गांव के लोगों ने जंगल-नाले, शहर, बस स्टॉप, स्टैंड इधर-उधर हर जगह तलाश कर ली तो फिर दोबारा घर से टोह लेते हुये कुछ ग्रामीणों ने अपने स्थानीय स्तर पर ठेठ अंदाज को अपनाते हुये तलाशी अभियान शुरू किया. घर से महज़ सौ मीटर की ही दूरी पर अभिनक्ष को नाले में गिरे हुये देखा, जिसका शरीर पूरी तरह से ठंडा हो चुका था, सांसे उखड़ चुकी थी.

उन्होंने पुलिस की इतलाह दी, पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे धर्मशाला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया , बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा. बच्चे के मिलने की पुष्टि एसएचओ धर्मशाला राजेश कुमार ने की है. बता दें बच्चा मानसिक रूप से ठीक नहीं था और बोल भी नहीं पाता था.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...