
शाहपुर, नितिश पठानियां,12 फरवरी।
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री व कांगड़ा के फतेहपुर से 78 वर्ष की उम्र में शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। वह लम्बे समय से बीमार चल रहे थे।कांग्रेस के विधायक एवं पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया का निधन होने के समाचार मिलते ही कांग्रेस नेता प्रदेश कांग्रेस महासचिब केवल सिंह पठानिया सहित ब्लॉक् काँग्रेस कमेटी शाहपुर ने शोक जताया।
सुजान सिंंह पठानिया ने कहा कि साल 2017 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर वह सातवीं बार विधायक बने थे।इस चुनाव में सुजान सिंह पठानिया ने भाजपा उम्मीदवार कपिल सिंह परमार को 1284 मतों के अंतर से हराया था। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ जुड़े हुए थे। सुजान सिंह पठानिया ने कहा कि सुजान सिंह पठानिया के निधन से प्रदेश को अपूर्णीय क्षति हुई है. सात बार हिमाचल विधानसभा पहुंचे पठानिया ने पार्टी और सरकार में कई ज़िम्मेवरियों का निर्वहन किया और प्रदेश वासी उन्हें हमेशा याद करेंगे।
पूर्व मंत्री एव बिधायक सुजान सिंह की कमी हमेशा काँग्रेस पार्टी को खलती रहेगी काँग्रेस पार्टी को दिग्गज नेता के जाने से बहुत क्षति हुई है इसकी भरपाई कभी नही हो सकती।भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकग्रस्त उनके परिवार को हौंसला प्रदान करे।
