सुजानपुर में बीजेपी ही बीजेपी में शामिल होने का कर रही है नाटक: कैप्टन ज्योति प्रकाश

--Advertisement--

Image

व्यूरो, रिपोर्ट

कांग्रेस तो पहले ही कह रही थी कि सुजानपुर में बीजेपी ही बीजेपी में शामिल होने का नाटक कर रही है। यह बात सुजानपुर कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन ज्योति प्रकाश ने यहां जारी प्रेस बयान में कही है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों बीजेपी में शामिल करवाने के नाटक में मास्क लगाकर जो किरदार वीडियो में सामने आया है,

उससे साफ हो जाता है कि बीजेपी के कार्यकर्ता ही बीजेपी के नेताओं से बदला लेने की मंशा से यह झूठे नाटक व प्रपंच कर रहे हैं। क्योंकि पिछले बीजेपी के कार्यकाल में सुजानपुर के कार्यकर्ताओं की सत्ता ने घोर उपेक्षा की है, जिसको अभी तक कार्यकर्ता भूले नहीं हैं। इसलिए साहब के सामने हां-हां, लेकिन पीठ पीछे ना-ना का नाटक जारी है।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भारी संख्या में विधायक राजेंद्र राणा के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हुए भाजपाईयों से बौखलाई बीजेपी अब खुद को तसल्ली देने के लिए ऐसे प्रपंच रच रही है। उन्होंने कहा कि हम तो पहले ही कह रहे थे कि सुजानपुर में बीजेपी ही बीजेपी में शामिल हो रही है लेकिन पिछले दिनों के घटनाक्रम ने यह साबित भी कर दिया है, क्योंकि इस नाटक का पटाक्षेप करता हुआ वीडियो अब सोशल मीडिया पर समूचे विधानसभा क्षेत्र में घूम रहा है।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि दरअसल में अब सुजानपुर में बीजेपी की हकीकत बच्चा-बच्चा जानता है। क्योंकि अपनी ही सरकार में हाशिए पर खड़ी हुई सुजानपुर बीजेपी के नेता अब ऐसे झूठे शोशे व शगूफे छोड़कर बचे-खुचे वजूद व वर्चस्व को बचाने का असफल प्रयास कर रहे हैं। जनता जान चुकी है कि अपनी ही सरकार के बावजूद घोर विपक्ष में खड़ी सुजानपुर बीजेपी अब किसी का काम नहीं करवा पा रही है।

क्योंकि सत्ता के दरबार में बीजेपी के नेताओं की पूछ पहचान कितनी है, इसको बीजेपी के नेता भी जानते हैं और कार्यकर्ता भी समझ चुके हैं। इसलिए सुजानपुर बीजेपी ने अब जनता को गुमराह करने के लिए पटका नीति शुरु की है, जिसमें अपनों को ही पटके पहनाकर बीजेपी में शामिल करवाने का नाटक चल रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...