सुक्खू सरकार एक काम गिनवाए और 100 रुपए ईनाम पाए : राजीव बिंदल

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने नाहन में पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस चुनाव प्रचार में कहीं नहीं है। पिछले डेढ़ वर्ष में मुख्यमंत्री प्रदेश में एक भी काम नहीं गिनवा पा रहे हैं। वह लगातार इस बारे में पूछ रहे हैं कि एक काम गिनवाओ और 100 रुपए ईनाम पाओ। बावजूद इसके मुख्यमंत्री अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश एक स्टेबल गवर्नमैंट चाहता है। विकासशील सरकार चाहता है, जो केवल और केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दे सकते हैं। इसके विपरीत पूरे देश में कांग्रेस 50 सीटों पर अटकने वाली है और नेता प्रतिपक्ष का दर्जा भी कांग्रेस को मिलने वाला नहीं है। कांग्रेस का एक भी विधायक और मंत्री ऐसा नहीं है, जिसने अपने विधानसभा क्षेत्र में परफॉर्म किया हो। इसके विपरीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के चुनाव क्षेत्र में भी भाजपा लीड लेने वाली है।

शिमला संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस समर्थित विधायकों के क्षेत्रों में भी जनता इनके खिलाफ वोट करेगी क्योंकि इन्होंने हर तरह से जनता को सिर्फ झूठ परोसा है। इससे पूर्व डाॅ. राजीव बिंदल ने नाहन के चौगान में 24 मई को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली की तैयारियों का जायजा लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...