सुक्खू को अपनों से धोखा मिलने का योग,लंबी पारी खेलनी है तो रहना होगा सचेत, सजग और सावधान

--Advertisement--

आने वाला वर्ष सरकार व संगठन के लिए संघर्षमय होने की संभावना : डोगरा

सत्यदेव शर्मा सहोड़, शिमला।

जहां प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार एक वर्ष पूरा होने पर जश्न की तैयारियां में मशगूल हैं, वहीं दूसरी ओर सितारों की अंक गणना बता रही है कि सरकार और संगठन के लिए आने वाला समय संघर्षमय बीतेगा। सत्ताधारी पार्टी के तीन प्रमुख लोगों के जन्मांक पर निर्धारित एक विस्तृत ब्यौरा जाने माने अंक विशेषज्ञ और वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा ने यहां हमारे पाठकों के साथ साझा किया है।

कैसा रहेगा सुक्खू सरकार के लिए आने वाला वर्ष 2024? सरकार और संगठन के बीच कैसा रहेगा तालमेल जानते हैं पंडित डोगरा की इस अंक गणना में। पंडित शशिपाल डोगरा ने कहा कि 11 दिसंबर, 2023 प्रदेश में कांग्रेस सरकार का एक वर्ष पूरा होने जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली यह सरकार दूसरे वर्ष में प्रवेश होने जा रही है। पिछले वर्ष 11 दिसंबर को सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री व मुकेश अग्निहोत्री ने उपमुख्यमंत्री की शपथ ली थी।

इस सरकार का सोमवार 11 दिसंबर, 2023 को दूसरा वर्ष शुरू होने जा रहा है। अंक ज्योतिष के अनुसार 2 अंक जो चंद्र का होता है। चंद्र मन का कारक है। इस बीच सरकार का यह दूसरे वर्ष में प्रवेश पर भी 2 अंक बनता है, और शपथ भी दो अंक पर हुए थी। जिसके कारण द्विजन्मा योग बन रहा है। जोकि अंक ज्योतिष में शुभ नहीं माना जाता है।

अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी का 8 अंक बनता है जो शनि का अंक है। पंडित डोगरा ने कहा कि अंक ज्योतिष के अनुसार सरकार को अपनों से कहीं खतरा रहेगा। अंक गणना के अनुसार सरकार में बैठे हुआ और संगठन के नेता ही सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर सकते हैं।

पंडित डोगरा ने बताया कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू का जन्म 26 मार्च का है। जिसका 2 + 6 = 8 अंक है जो शनि का अंक है। शनि न्याय का कारक है। वर्ष 2024 का भी 2 + 0 + 2 + 4 = 8 अंक बनता है। इसकी वजह से ये भी द्विजन्मा योग बना रहा है। मुख्यमंत्री को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।

सुक्खू को महादेव व हनुमान जी की पूजा करते रहना होगा। इसके साथ-साथ उन्हें अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। अंक ज्योतिष की गणना के मुताबिक उन्हें अपनों से धोखा मिलने का योग बन रहा है। जहां अभी कैबिनेट विस्तार में भी अनिश्चितता रहेगी व कई नेताओं के सपने चकनाचूर होंगे।

वहीं बाकी पद मिलने भी आसान नहीं होंगे। सुक्खू बहुत सोच समझ कर चलना होगा। सुक्खू को सरकार चलाने के लिए निर्णय खुद लेंगे। पंडित डोगरा ने कहा कि अगर सही तरीके से निर्णय लेंगे व चाटुकारों से बचकर रहेंगे तो लंबी पारी खेल सकते हैं। अन्यथा सरकार में उथल पुथल के योग है।

जहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का जन्म 16 जून का है। जिसका 1 + 6 = 7 अंक बनता है। जो केतु का अंक है। केतु जहां बिना दिशा का ग्रह है। कभी कभी दिशाहीन कर सकता है। केतू के प्रभाव में आकर व्यक्ति की वाणी को खराब होती है। जिसके कारण सत्ता व संगठन में तालमेल बना पाना कठिन होगा। 11 अप्रैल, 2024 के बाद का समय सरकार व संगठन के लिए संघर्ष वाला रहेगा। आपसी मतभेद बहुत बढ़ सकते हैं। बाकी सर्वज्ञ तो ईश्वर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...