सुक्खू का भाजपा पर तीखा हमला, कहा – गुजरात के दो नेता ही चला रहे भाजपा, बाकी किसी को बोलने की इजाजत नहीं

--Advertisement--

Image

भाजपा को तानाशाही पार्टी दिया करार, महंगाई से परेशान हिमाचल की जनता, बेरोजगार युवा और कर्मचारी कर रहे आंदोलन, भाजपा नेताओं के जुमलों से हिमाचल की जनता गुमराह होने वाली नहीं – सुक्खू

शिमला – नितिश पठानियां

कांग्रेस प्रचार कमेटी के प्रमुख सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा को तानाशाही वाली पार्टी करार दिया है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि इसे गुजरात के दो नेता ही चला रहे हैं। भाजपा में अन्य किसी नेता को बोलने की इजाजत नहीं है।

जो बोलता है उसे मार्गदर्शक मंडल का सदस्य बना दिया जाता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से हिमाचल आने वाले नेताओं के जुमलों से हिमाचल की जनता गुमराह होने वाली नहीं है और हिमाचल में कांग्रेस सत्ता में आने वाली है।

सुक्खू ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी गुजरात के दो नेताओं के हाथ की कठपुतली हैं। वह अपनेआप कोई निर्णय ले ही नहीं सकते हैं।

इसी तरह हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार भी रिमोट कंट्रोल से दिल्ली से चलती रही है। इसी का परिणाम है कि हिमाचल के विकास कराने में जयराम कोई निर्णय नहीं ले सके। अब प्रदेश की जनता सत्ता परिवर्तन के लिए तैयार है।

सुखविंद सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई से परेशान है। भाजपा की केंद्र सरकार ने दाल, चावल, दूध, दही पर जीएसटी लगा दिया है। इससे महंगाई आसमान छूमे लगी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कोई भी मंत्री महंगाई पर बात नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में महंगाई और बेरोजगारी दर सबसे अधिक है। देश में बेरोजगारी दर 8 फीसदी से अधिक हो गई है। वहीं, हिमाचल में बेरोजगारी दर 15 फीसदी पहुंच रही है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार युवाओं को रोजगार देने में नाकाम रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जयराम सरकार नौकरियां बेचने वाली सरकार है। इससे प्रदेश के युवा परेशान हैं और सरकार के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं।

यही नहीं, जयराम सरकार से राज्य के कर्मचारी भी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि ओपीएस की मांग को लेकर कर्मचारी लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन जयराम सरकार ने उनकी मांग मानने की बजाय प्रताड़ित करने का काम किया है।

हिमाचल में सत्ता परिवर्तन को जनता कर रही बेसब्री से इंतजार, यहा बनेगी कांग्रेस की सरकार

सुक्खू ने कहा कि भाजपा सरकार से तंग आ चुकी जनता सत्ता परिवर्तन के लिए तैयार है और हिमाचल की जनता 12 नवंबर का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को 10 गारंटियां दी है और इन पर‌नराज्य की जनता को भरोसा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ दिया जाएगा और हर साल 1 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

वहीं, महंगाई से परेशान महिलाओं को हर माह 1500 रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और यहां कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...