सुंदरनगर में सरेआम दो गुटों के बीच मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे

--Advertisement--

Image

मंडी – डोली चौहान 

उपमंडल में बीती देर रात को दो गुटों द्वारा सरेआम एक दूसरे की जमकर पिटाई करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

मामला नगर परिषद सुंदरनगर के वार्ड नंबर-4 सलाह के नेशनल हाईवे-21 चंडीगढ़-मनाली पर स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस चौक का है। यहां पर स्थानीय ढाबा चलाने वाले दो गुटों के बीच मारपीट और ढाबे को नुकसान पहुंचाया गया है।

वहीं, मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो में एक युवक ने दूसरे युवक पर कुर्सी से हमला किया।

वहीं युवक द्वारा तैश में आकर ढाबे का शीशा भी तोड़ दिया गया। हैरानी की बात यह है कि घटना के दौरान मौके पर महिलाएं मौजूद होने के बावजूद भी युवकों द्वारा एक दूसरे को भद्दी गालियां दी जा रही थी।

सरेआम गुंडागर्दी की इस घटना के कारण मौके पर मौजूद महिलाओं और बच्चों में अफरातफरी का माहौल व्याप्त रहा।

स्थानीय प्रबुद्ध जनता ने पुलिस से इस प्रकार की असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी भारत भूषण ने कहा कि मामले को लेकर पुलिस थाना में शिकायत प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि मामले में सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...