सीवर लाइन बिछाने वाली कार्यदायी संस्था पर चला हंटर, ठोका गया लाखों का जुर्माना

--Advertisement--

Image

जौनपुर, सूरज विश्वकर्मा

नगर में धीमी गति से सीवर लाइन बिछाने के कारण कार्यदायी संस्था पर जल निगम विभाग का चला हंटर। मानक से काफी कम कार्य कराने के कारण कार्यदायी संस्था के ऊपर प्रतिदिन 62 हजार रूपये की पेनाल्टी ठोका गया है। अब कुल करीब तीस लाख रूपये हर्जाना भरना होगा,टारगेट के अनुसार दिसम्बर तक 40 प्रतिशत कार्य पूरा होना था लेकिन अभी बामुश्किल 20 फीसदी कार्य हो पाया है। नमामि गंगे परियोजना के तहत नगर पालिका परिषद जौनपुर में 206 करोड़ की लागत से मुख्य मार्ग पर गहरी सीवर लाइन डालने का कार्य चल रहा है।

इसमें तीन पंपिग स्टेशन, एक एसटीपी, एक मुख्य पंपिग स्टेशन का कार्य करना है। इसमें महज दो किमी गहरी सीवर लाइन डालने के साथ कुल कार्य का 20 फीसद काम हो सका है। ऐसे में जल निगम की तरफ से संबंधित फर्म पर धीमी प्रगति के मामले में 48 दिन का प्रतिदिन के हिसाब से 62 हजार रुपये की पेनाल्टी लगाई गई है। इसको लेकर जल निगम के अधिशासी अभियंता की तरफ से स्टेट मिशन फार क्लीन गंगा के मुख्य अभियंता को प्रस्ताव भेजा गया है। आगे इनके काम में इतनी धनराशि पेमेंट के समय रोक ली जाएगी।

इस बाबत अधिशासी अभियंता जल निगम संजय गुप्त ने कहा कि गहरी सीवर लाइन में कार्य कर रही फर्म को दिसंबर तक 40 फीसद कार्य पूर्ण करना था, इसमें महज 20 फीसद कार्य हो सका है। ऐसे में प्रतिदिन 62 हजार रुपये की दर से 48 दिन की पेनाल्टी का 29.76 लाख का प्रस्ताव बनाकर मुख्य अभियंता को भेजा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...