सीरखड्ड में दो युवकों के डूबने की आशंका, किनारे पर मिले जूते व मोबाइल

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, 17 अगस्त – सुभाष चंदेल

झंडूता थाना के तहत  सीर पंचायत के सीरखड्ड में दो युवकों के डूबने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवक दोपहर को खड्ड में नहाने के लिए उतरे थे, लेकिन जब शाम को वापस नहीं आए तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी।

खड्ड किनारे युवकों की चप्पल व  मोबाइल मिले हैं,जिससे आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवक खड्ड में डूब गए है। घटना तुंगडी नामक स्थान पर घटी है।

परिजनों ने पुलिस को सूचित कर दिया है। पुलिस द्वारा खड्ड में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन द्वारा मौके पर जेसीबी व पोकलेन मशीनों को लाया गया है, ताकि पानी के बहाव को कम किया जा सके।

युवकों के नाम अमन (16) और निशांत कुमार (18) है। इनमे से एक युवक आईटीआई कर रहा है। दूसरा मामा के घर रहता है। फिलहाल युवकों की का कोई सुराग नहीं मिला है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...