सीएसआइआर नेट और गेट की परीक्षाओं में एमसीएमडीएवी महाविद्यालय कांगड़ा के छात्रों ने बजाया अपना डंका

--Advertisement--

Image

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

हाल ही में घोषित हुए सीएसआइआर नेट और गेट की परीक्षाओं में एमसीएमडीएवी महाविद्यालय कांगड़ा के छात्रों ने अपना डंका बजाया है ।

बताते चलें कि सीएसआईआर नेट की परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा किया जाता है और महाविद्यालय में जीव विज्ञान के छात्रों ने इस परीक्षा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है । महाविद्यालय में एमएससी जीव-विज्ञान के छात्र रहे अभिलाष ने सीएसआईआर नेट-जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण की है ।

इसके साथ ही अंकिता ने सीएसआईआर नेट-जेआरएफ तथा लाइफ साइंस एवं बायोटेक्नोलॉजी में गेट तथा एचपी सेट परीक्षा भी उत्तीर्ण की है और वर्तमान में अंकिता का पीएचडी में पंजीकरण पीजीआई चंडीगढ़ में हुआ है। विशेष बातचीत में अंकिता ने बताया कि उसका लक्ष्य कैंसर का इलाज ढूंढना है ।

महाविद्यालय की छात्रा रही प्रतिभा कौंडल ने भी गेट परीक्षा लाइफ साइंस से उत्तीर्ण की है और वर्तमान में आईआईटी गुवाहाटी से पीएचडी कर रही है और इसी महाविद्यालय की छात्रा अर्शिया सूद ने भी गेट परीक्षा में महाविद्यालय के नाम में चार चांद लगाए हैं । वर्तमान में अर्शिया सूद इसी महाविद्यालय में असिस्टेंट के रूप में कार्यरत हैं ।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बलजीत सिंह पटियाल ने इन सभी छात्र छात्राओं को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह विद्यार्थी नवागंतुक छात्र छात्राओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं ।

इसके साथ ही प्राचार्य ने कहा कि एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा का लक्ष्य हमेशा से ही गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करना रहा है और जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में इस महाविद्यालय के छात्र अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...