सीएम ने देहरा में दिया नारा, सुक्खू बोले ‘देहरा मेरा’

--Advertisement--

देहरा विधानसभा क्षेत्र में 20.59 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं का किया लोकार्पण।

देहरा – शिव गुलेरिया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को जिला कांगड़ा के देहरा विधानसभा क्षेत्र में 20.59 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं का लोकार्पण किया।

  • मुख्यमंत्री ने हरिपुर में 3.66 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नये बस अड्डे,
  • 3.94 करोड़ रुपये की लागत से गलुआ से मेहवा पंचायतघर से तताहन संपर्क मार्ग
  • और 1.44 करोड़ रुपये की लागत से गुलेर-धंगड़ संपर्क मार्ग के सुदृढ़ीकरण का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 6.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होेने वाले धार से धंगड़ वाया लूनसू सड़क और 5.05 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली पीर बाबा सत्संग घर से राधा स्वामी सत्संग घर वाया पनयाली सड़क की आधारशिला रखी।

हरिपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने ‘देहरा मेरा’ का नारा देते हुए कहा कि देहरा का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि देहरा के बनखंडी क्षेत्र में 300 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्राणी उद्यान स्थापित किया जाएगा।

इसके स्थापित होने से 5000 स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री ने स्थानीय विधायक होशियार सिंह की मांग पर क्षेत्र में पांच नये बस रूटों के संचालन और भविष्य में बीडीओ कार्यालय का पुनर्गठन करने की घोषणा की।

इसके अतिरिक्त देहरा विधानसभा क्षेत्र में दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और स्विमिंग पूल के साथ एक इनडोर स्टेडियम निर्मित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एचपीएसईबीएल के कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन योजना के दायरे में लाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा में सुधार के उद्देश्य से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोले जाएंगे, जिनमें प्रथम चरण में प्री-नर्सरी तथा नर्सरी विंग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देहरा विधानसभा क्षेत्र में भी एक राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोला जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आदर्श स्वास्थ्य संस्थान खोला जाएगा, जहां लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे पूर्व सपड़ी हेलिपैड से लेकर हरिपुर तक लोगों ने विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

खबली में भाजपा के पूर्व विधायक रमेश ध्वाला ने भी मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव सरोज शर्मा ने ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष के लिए 51 हजार रुपये का चेक भेंट किया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार, मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल, विधायक संजय रत्न, होशियार सिंह, मलेंद्र राजन, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, कांग्रेस नेता नरदेव कंवर, सुरेंद्र मनकोटिया, रामचंद्र पठानिया, केसीसी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरि ओम शर्मा, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...