सीएम ने किया पहली योजना का ऐलान, शिमला-कांगड़ा-सुंदरनगर में खुलेंगे इंटीग्रेटिड संस्थान

--Advertisement--

Image

सीएम सुक्खू ने किया कांग्रेस सरकार की पहली योजना का ऐलान, बुजुर्ग-मूक-बधिर और पीडि़त महिलाओं के लिए बनेगा सहारा

कुल्लू – आदित्य

हिमाचल प्रदेश में सत्ता में आते ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जहां बेसहारा बच्चों के लिए सुख आश्रय कोष का गठन किया है, तो वहीं अब नए साल के अवसर पर उन्होंने कांग्रेस सरकार की पहली योजना को भी जनता को समर्पित किया है।

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मनाली विंटर कार्निवाल में पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बुजुर्गों, मूक बधिर, एकल महिला सहित पीडि़त महिलाओं का ख्याल रखने के लिए सरकार के द्वारा इंटीग्रेटिड संस्थान खोले जाएंगे।

ये संस्थान शिमला, कांगड़ा और सुंदरनगर में खोले जाएंगे और इसके लिए सामाजिक कल्याण विभाग के द्वारा कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन तीनों ही संस्थानों में बुजुर्ग, मूकबधिर व पीडि़त महिलाओं की सेवा की जाएगी और सरकार के द्वारा उनकी विशेष रूप से मदद भी की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली ही कैबिनेट की बैठक में सरकार पहले नया साल का तोहफा देते हुए ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करेगी। इसी के साथ महिलाओं को भी पांच साल के अंदर 15 सौ रुपए 18 वर्ष से ऊपर वालों को 60 साल की उम्र तक दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बार-बार कैबिनेट न बनने और गारंटी योजनाओं को लेकर सवाल उठाते रहते हंै। उन्होंने कहा कि सत्ता के लिए नहीं, हम व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन के साथ कार्य किया जाएगा।

जयराम ठाकुर को नकार चुकी है जनता

विंटर कार्निवाल का शुभारंभ करने पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बीते दिनों मंडी में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में फिर से पांच सालों के भीतर भाजपा की सरकार बनने की बात कही है। अगर उनमें इतना दम है, तो वह पांच साल से पहले प्रदेश में भाजपा की सरकार बना कर दिखा दें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर उन्हें इतना ही भरोसा था, तो वह विधानसभा चुनावों में एक बार फिर से अपनी सरकार बना सकते थे, लेकिन अब जनता ने उन्हें पूरी तरह से नकार दिया है।

पांच मुद्दों पर फोकस कर रही सरकार

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में पांच मुद्दों को लेकर कांग्रेस सरकार काम करने जा रही है, जिसमें विशेष रूप से पर्यटन, हाइड्रो, उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य शामिल हैं। इस पर सरकार जल्द ही नई योजना लेकर आ रही है और प्रदेश की जनता के बीच भी इस योजना का खुलासा जल्द किया जाएगा।

कैबिनेट के विस्तार पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जल्द ही कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा और हर जिला को भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...