सिरमौर के जवान ने जन्मदिन के दिन संसार को कहा अलविदा,असम राइफल्स के 46 वर्षीय सैनिक का नागालैंड में देहांत

--Advertisement--

नाहन, 29 अगस्त – नरेश कुमार राधे

सिरमौर जिला के बर्मा पापड़ी पंचायत के बाशिंदे सैनिक रणजीत सिंह (46) की ड्यूटी के दौरान मौत का समाचार है। बड़ी बात ये है कि जन्मदिन के दिन ही रणजीत का देहावसान हो गया।

ग्राम पंचायत प्रधान शेर सिंह ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि रणजीत सिंह लगभग 24 वर्ष पहले असम राइफल्स में भर्ती हुए थे। वह काफी खुश मिजाज व मिलनसार थे।

बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह के समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, जिस पर साथी सैनिक उन्हें अस्पताल ले गए, जहां शाम को उनकी मृत्यु हो गई। परिवार को मंगलवार सुबह जानकारी मिली कि रणजीत सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे।

अकस्मात मृत्यु के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मगर पंचायत प्रधान शेर सिंह ने बताया कि परिवार को जो जानकारी दी गई है, उसके अनुसार उल्टी-दस्त के कारण उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी। अस्पताल जाकर वो रिकवर नहीं कर पाए।

परिवार को मंगलवार अल सुबह उनके देहांत का पता चला। सैनिक रणजीत सिंह अपने पीछे माता-पिता के अलावा पत्नी व दो पुत्रों को छोड़ गए हैं।

फिलहाल, असम राइफल्स के अधिकारियों ने परिवार को बताया है कि बुधवार दोपहर तक मृतक सैनिक की पार्थिव देह बर्मा पापड़ी पहुंचेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...