नाहन, 3 अक्तूबर – नरेश कुमार राधे
स्टेपको द्वारा आयोजित ‘सिरमौर उत्सव’ का सोमवार शाम समापन हो गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। इस मौके पर विधायक अजय सोलंकी ने पुरस्कार वितरित किए।
पहली सांस्कृतिक संध्या में नृत्य प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में आदित्य, इनाया सिंगला व मन्नत ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग में शिवन्या, कशिश व पंकज शर्मा सर्वश्रेष्ठ तीन स्थानों में शामिल हुए।
दूसरी संध्या में बेबी शो प्रतियोगिता में आराध्य, नारिती व शनाया ने बाजी मारी। लड़कों के वर्ग में मृगांग सैनी, वैभव रतन व आरुष ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया।
मॉडलिंग प्रतियोगिता में मिस सिरमौर का खिताब कृष्णा ने हासिल किया, जबकि द्वितीय व तृतीय स्थान ओशिन व मान्या गुज्जर को मिला। सांत्वना पुरस्कार पारुल को प्रदान किया गया।
लड़कों के वर्ग में ऋषभ शर्मा ने मिस्टर सिरमौर का खिताब जीता, जबकि सोहेल खान व संदीप सिंह ने क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया।
तीसरे दिन आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में आरती शर्मा ने लड़कियों के वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर जागृति रही। तृतीय स्थान रिद्धिमा ने प्राप्त किया।
पुरुष बॉडी बिल्डिंग में क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान सोनू, अनिल ठाकुर व राहुल राजपूत ने प्राप्त किया। उत्सव के अंतिम दिन आयोजित सांस्कृतिक संध्या में वरिष्ठ वर्ग की गायन प्रतियोगिता में अंकित कागरा, राकेश व इल्मा अंसारी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया।
जूनियर वर्ग में आराध्या, सान्या शर्मा व वैभवी ने क्रमशः प्रथम तीन स्थान हासिल किए।

