सिरमौरी रेसलर योगेश ने जीती करनाल मे हुई टैग टीम चैंपियनशिप

--Advertisement--

Image

द ग्रेट खली की एकेडमी में 2 साल से ट्रेनिंग कर रहा है 24 वर्षीय उभरता पहलवान

संगड़ाह – नरेश कुमार राधे

विश्व ख्यातिप्राप्त WWE रेस्लर दलीप राणा उर्फ द ग्रेट खली की करनाल स्थित Continental Wrestling Entertainment Academy में आयोजित World Tag Team Championship मे जीत से योगेश चौहान व उनके साथी प्रदीप काफी उत्साहित है।

सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह के हरिपुरधार के साथ लगते गांव घरड़िया के 24 वर्षीय योगेश पिछले 2 साल से यहां खली की अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। जानकारी के अनुसार यहां 2 साल में केवल फीस के लिए वह 3 लाख अदा कर चुके हैं और वह हिमाचल के 1 मात्र प्रशिक्षु रेसलर है।

योगेश की शनिवार को हुई इस पहली बड़ी जीत से उनके परिचितों व क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह है और सोशल मीडिया पर काफी लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

गौरतलब है कि, कुछ साल पहले WWE में धमाल मचाने वाले दलीप उर्फ ग्रेट खली भी सिरमौर के ही साथ लगते शिलाई उपमंडल के धिराईना गांव से है, जो वर्तमान में जालंधर व करनाल मे CWE के नाम से रेसलिंग एकेडमी चला रहे हैं।

योगेश के अनुसार वह भविष्य में इससे बड़ी प्रतियोगिता जीतने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे। दलीप उर्फ खली की अकादमी के माध्यम से वह हिमाचल में भी इस तरह का इवेंट करवाने की कोशिश करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय लोक अदालत में 8415 मामलों का निपटारा

हिमखबर डेस्क  जिला कांगड़ा के सभी न्यायालयों में आज शनिवार...

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...