सिक्योरिटी एण्ड इन्टेलिजन्स सर्विसेज़ लिमिटेड द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के भरे जायेंगे 200 पद

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, 13 जून – राजीव जसबाल

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, धर्मशाला ने जारी प्रेस नोट के माध्यम से जानकारी दी कि सिक्योरिटी एण्ड इन्टेलिजन्स सर्विसेज़ (इण्डिया) लिमिटेड, आरटीए जहबोला, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश से विभिन्न क्षेत्रों में सिक्योरिटी गार्ड की सेवाओं के लिए 200 पद जिला कांगड़ा के लिए अधिसूचित किए गए है।

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, आयु सीमा 21 से 37 वर्ष रखी गई है। कम्पनी द्वारा दिन के 8 घण्टों के लिए वेतनमान 12500 रुपए प्रतिमाह और दिन के 12 घण्टों के लिए 16000 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा।

जिसमें इएसआई, इपीएफ व अन्य सुविधा भी प्रदान की जाएगी और कार्यस्थत हिमाचल व पंजाब रहेगा।

उन्होंने बताया इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यार्थी 16 जून, 2022 को उप रोजगार कार्यालय पालमपुर,

17 जून को उप रोजगार कार्यालय बाबा बड़ोह

और 18 जून, 2022 को उप रोजगार कार्यालय नूरपुर में प्रातः 10.30 बजे उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार के लिए उपस्थित हों।

इसके लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...