सिंगल फेस लाइन से दिए बिजली के कनेक्शन, बोल्टेज की समस्या से आज भी जूझ रहे ग्रामीण

--Advertisement--

Image

ज्वाली- माधवी पंडित

उपमंडल जवाली के अंतर्गत पंचायत लाहडू के बासा-कुठेड़ गांव आज भी गुलामी की जिंदगी जी रहे हैं। बासा-कुठेड़ गांव में लोगों के लिए आज भी डबल फेस बिजली नहीं है।

बिजली विभाग द्वारा सिंगल फेस लाइन पर कनेक्शन दिए गए हैं जिस कारण रात को बिजली की रोशनी एक दीये की रोशनी के समान दिखाई देती है। गर्मियों में पंखे, एसी तथा सर्दियों में हीटर, गीजर इत्यादि नहीं चलते हैं। दो बल्बों के बाद तीसरा बल्ब नहीं जलता है।

अमित गुलेरिया, प्रभात सिंह, चैन सिंह, हरनाम सिंह, उत्तम सिंह गुलेरिया, स्वर्ण सिंह गुलेरिया, केवल सिंह, सुखदेव सिंह, रतन सिंह इत्यादि ने कहा कि उनके गांव में करीबन 30-35 घर हैं जिनको बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि बिजली विभाग द्वारा करीबन 10 साल पहले उनके घरों को डबल फेस बिजली देने के लिए खंभे लगाकर तारें डाली गईं लेकिन बाद में उनको कनेक्शन नहीं दिया गया जिस कारण तारें टूटकर लोगों के खेतों में गिरी हुई हैं तथा खंभे भी गिरने की कगार पर हैं। लोगों ने कहा कि कई बार हम रात को टूटी हुई तारों में फंस कर गिर जाते हैं।

उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा खंभे लगाकर व तारें डालने के बाद कनेक्शन न दिए जाने से लाखों रुपए के सरकारी खजाने का दुरूपयोग किया है जिसकी रिकवरी बिजली विभाग से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में बिजली विभाग ने एक पीबीसी तार पर करीबन 10 घरों को कनेक्शन दे रखा है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में बिजली विभाग ने दो घरों को अलग ही लाभ देने के लिए डबल फेस लाइन से बिजली कनेक्शन दे दिया लेकिन अन्य घरों को यह सुविधा देने की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि उनका गांव राजनीतिक अनदेखी का शिकार होकर रह गया है।

बिजली विभाग द्वारा भी हमारे गांव की समस्या को हल करने की बजाए अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनके घरों के लिए डबल फेस लाइन बिछाई जाए तथा उससे कनेक्शन दिया जाए ताकि समस्या हल हो सके। उन्होंने कहा कि अगर समस्या हल न हुई तो विभागीय कार्यालय के बाहर समस्त गांववासी प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

क्या कहते हैं सहायक अभियंता राजेश धीमान

इस बारे में बिजली विभाग जवाली के सहायक अभियंता राजेश धीमान से बात हुई तो उन्होंने कहा कि उक्त गांव की बिजली समस्या को लो-वोल्टेज स्कीम के तहत डाला गया है जोकि मंजूर हो गई है तथा एक माह तक लो-वोल्टेज क समस्या हल हो जाएगी। लोगों को डबल फेस बिजली मिलेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...