सावधान ! आंगनबाड़ी अधिकारी बनकर ठगी, गर्भवती महिलाएं बनी शिकार

--Advertisement--

सावधान ! आंगनबाड़ी अधिकारी बनकर ठगी, गर्भवती महिलाएं बनी शिकार

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

प्रदेश में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। गिरोह वारदातों को अंजाम देने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे है। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में भी पिछले कुछ ऐसे मामले सामने आये है।

गिरोह के सदस्य अलग अलग नंबर से कॉल कर खुद को सरकार का अधिकारी बताते है, और गर्भवती महिलाओं को ठगी का शिकार बना रहे है। जिला की कई महिलाओं के खाते से लाखों की ठगी हो चुकी है। महिलाओं ने इस बारे में पुलिस को भी शिकायत सौंपी है।

करीब एक महीने से सिरमौर जिला की कई महिलाओं को ऐसे फोन आ रहे हैं। गर्भवती महिलाओं की बैंक डिटेल्स उनसे यह कहकर ली जाती है कि हिमाचल सरकार विभिन्न योजनाओं के तहत आपके खाते में राशि उपलब्ध करवाई जाएगी।

इस दौरान उनसे गूगल पे नंबर पूछ लिया जाता है। गूगल पे पर फ्रॉड डीटेल्स दी जाती है और खाते से सारी राशि को उड़ा लिया जाता है।

शक होने पर महिलाओं ने जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को इस मामले के बारे में बताया तो उन्होंने इसकी छानबीन की। जिससे पता चला कि महिलाओं को ठगी का शिकार बनाया जा रह है।

शातिरों ने ठगी का जाल कुछ इस तरह बनाया है कि शक की कोई गुंजाईश ही न बचे। महिलाओं को एक “व्यूअर ऐप” डाउनलोड कर लिंक ओपन करने को कहा जाता है। जिसके बाद खाते से सारा कैश गायब हो जाता है।

महिलाओं द्वारा ठगी करने वालों के नंबर 6291219934,9525274855, 9771560128, 9973271392, 9546684918,9631098985,6291886379, 8044503241 भी जारी किए गए है।

वहीं, महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व गर्भवती महिलाओं को फर्जी फोन कॉल से सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग का कहना है कि ठगी करने वाले शातिर पदोन्नति दिलाने, डीपीओ, सीडीपीओ, अन्य राज्य स्तरीय अधिकारियों का नाम लेकर लोगों को अपना शिकार बना रहे है।

उन्हें किसी भी तरह की जानकारी फोन पर न देने व किसी की बातों में न आने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के फर्जी फोन आने पर तुरंत पुलिस व अपने अधिकारी को सूचित किया जाए। उधर, पुलिस भी मामले की छानबीन कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...