सामान्य वर्ग कल्याण समिति भी उतरी संजीव गुलेरिया के पक्ष में

--Advertisement--

सामान्य वर्ग के युवा को प्रदेश सरकार द्वारा जिम्मेदारी सौंपना गर्व की बात

रिवालसर – अजय सूर्या

बल्ह कांग्रेस में छिड़े घमासान के बीच राजनीति क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ विभिन्न धार्मिक व समाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा क्षेत्र के बुद्धिजीवी वर्ग ने मामले में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एपीएमसी चेयरमैन संजीव गुलेरिया के पक्ष में उठ खड़े हो गए हैं।

इसी कड़ी में सामान्य वर्ग कल्याण समिति हि. प्र. के प्रदेशाध्यक्ष शक्ति चंद चौहान, महासचिव सीताराम वर्मा, भूपेंद्र सेन, मोहन वालिया, जिला प्रधान जगदीश गुलेरिया, एस एन गंडोत्रा, प्यारे लाल, दुर्गा दास सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने संयुक्त बयान में कहा है कि आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद बल्ह विधानसभा क्षेत्र की ऊपरी बैल्ट को प्रतिनिधित्व देना प्रदेश मुख्यमंत्री का एक ऐतिहासिक निर्णय है।

संजीव गुलेरिया एक युवा कर्मठ और अनुशासन शील व्यक्ति हैं,जोकि हर समय आम जनता की भलाई के लिए खड़े रहते हैं। एपीएमसी अध्यक्ष के मार्ग दर्शन में कृषि उपज समितियों को जिलाभर में गति मिल रही है। संजीव गुलेरिया मुख्यमंत्री के विश्वास पात्र व करीबियों में गिने जाते है।

जिसके चलते वे जिला मंडी के किसानों की समस्याओं को प्रदेश सरकार के समक्ष रखते हुए पैरवी कर रहे हैं तथा बल्ह विधानसभा में प्रस्तावित सब्जी मंडी निर्माण में अपनी भूमिका निभाकर किसानों को लाभान्वित करेंगे।

सामान्य वर्ग कल्याण समिति के सदस्यों का कहना है कि अपनी राजनीतिक इच्छापूर्ति के लिए बड़े नेता व इनके लोग झूठे आरोप और गलत शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। जिससे सामान्य वर्ग के लोगों में रोष व्याप्त है।

जिला मंडी सामान्य वर्ग की समस्त बिरादरी युवा नेता संजीव गुलेरिया के पक्ष में सदैव कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है तथा उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान करती रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...