सात पंचायतों में प्रधान-उप प्रधान पद के लिए 27 उम्मीदवारों में होगी टक्कर

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जसबाल 

प्रदेश भर में विभिन्न कारणों से खाली हुए पंचायत प्रतिनिधियों के पदों को भरने के लिए चुनावी प्रक्रिया चल रही है। जिला पंचायत अधिकारी कांगड़ा अश्वनी कुमार शर्मा ने बताया कि जिला कांगड़ा में कुल सात पंचायतों में प्रधान और उपप्रधान चुने जाने हैं।

नामांकन वापसी के अंतिम दिन आठ प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया है। वहीं, अब इन सात पंचायतों में प्रधान और उपप्रधान पद का फैसला चुनावों से तय होगा। इन पंचायतों में दस अगस्त को चुनाव करवाए जाएंगे।

प्रधान और उपप्रधान के अलावा जिला कांगड़ा में वार्ड मेंबर के भी पद खाली हुए थे। नामांकन वापसी के अंतिम दिन कुल 13 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इस प्रकार से कुल 30 उम्मीदवारों को निर्विरोध चुना गया है। बाकी बचे उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला अब दस अगस्त को चुनाव के जरिये होगा।

जिला कांगड़ा के फतेहपुर विकास खंड की टटवाली पंचायत में प्रधान पद के लिए पांच उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। कांगड़ा विकास खंड की तरसूह पंचायत में तीन लोगों ने प्रधान पद के लिए नामांकन भरा था। इनमें से एक व्यक्ति ने नामांकन वापस ले लिया है।

रैत विकास खंड की डोहब पंचायत में दो लोगों के नामांकन वापस लेने के बाद अब तीन उम्मीदवारों में चुनाव होगा। सुलह विकास खंड की बछवाई ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए छह लोग चुनावी मैदान में उतरेंगे।

प्रधान के अलावा तीन पंचायतों में उपप्रधान पद के लिए चुनाव होगा। लंबागांव विकास खंड की काथला पंचायत में दो उम्मीदवारों में चुनावी टक्कर होगी। पंचरुखी की रजोट हार पंचायत में तीन लोगों की नामांकन वापसी के बाद अब पांच लोग चुनावी मैदान में उतरेंगे।

वहीं, रैत विकास खंड की घरोह पंचायत में दो लोगों की ओर से नामांकन वास लेने के बाद अब चार लोगों में दस अगस्त को चुनाव होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...