सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के तहत सकरी के 70 से ज्यादा लोगों का जांचा स्वास्थ्य

--Advertisement--

Image

नगरोटा सूरियां – व्युरो

नगरोटा सूरियां के साथ लगती विधानसभा देहरा क्षेत्र की पंचायत सकरी में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की पहल से आज फिर से सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के तहत 70 से ज्यादा लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की गई।

बहुत सारे लोगों के अलग-अलग तरह के 100 से अधिक मौके पर टेस्ट भी किए गए जिसमें बीपी, शुगर, ऑर्थो, गायनी,, एचबी, एलएफटी, आरएफटी ,लिपिड प्रोफाइल ,आदि टेस्ट शामिल थे।

इस कैंप में अपने स्वास्थ्य की जांच करवाने पहुंचे सभी लोगों को मुफ्त में दवाइयां वितरित की गई। इस कैंप के दौरान कुछ स्थानीय लोगों से बात हुई तो उन्होंने अपने अनुभव मीडिया के साथ सांझे किए और साथ ही सांसद महोदय से आग्रह किया कि भविष्य में भी इसी तरह से घर द्वार स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों के हित में मुहैया करवाते रहें ताकि आम जनता को इसका लाभ निरंतर मिलता रहे ।

साथ ही स्थानीय पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि और गांव के अनेकों गणमान्य व्यक्तियों ने इस कैंप को सफल बनाने के लिए अपना पूरा सहयोग दिया ।

इस मौके पर स्थानीय पंचायत सकरी की प्रधान रोमन भकल ने भी सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा चलाई गई मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के लिए धन्यवाद किया और साथ ही उन्होंने बताया कि यह आज का स्वस्थ कैंप पूरी तरह से सफल रहा है लोगों ने इसका भरपूर लाभ लिया है।

डॉक्टर पारुल परमार ने बताया कि आज पंचायत सकरी में जो स्वास्थ्य कैंप का आयोजन हुआ था। उस में 70 से ज्यादा लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई और साथ ही बहुत सारे लोगों के अलग-अलग मौके पर ही टेस्ट किए गए उसके उपरांत सभी को मुफ्त में दवाइयां भी दी गई ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...