
देहरा – शिव गुलेरिया
केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा चलाई जा रही सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा पिछले लंबे समय से देहरा विधानसभ क्षेत्र में बजुर्गों सहित इलाके की जनता का उनके घर द्वार जा कर स्वस्थ्य जांच रही है.
पिछले माह पुनः शुरू हुई इस सेवा ने अभी तक क्षेत्र की 17 पंचायतों में लोगों के खून की निःशुल्क जांच कर लोगों के स्वास्थ्य को परखा है. सांसद मोबाइल सेवा में 50 से अधिक टेस्टों की सुविधा लोगों को मिल रही है.
इसके अतिरिक्त इस मोबाइल सेवा में एक डॉक्टर भी लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रहा है. देहरा विधनसभा क्षेत्र के सकरी पंचायत में पहुंची स्वास्थ्य मोबाइल सेवा में अपने स्वास्थ्य की जांच करबाने के लिए लोगों का हजूम उमड़ा था.
इस मौके पर सकरी में पहुंच कर भाजपा युवा नेता डॉ सुकृत सागर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जबसे राजनीतिक जीवन में है तब से निरंतर जनकल्याण व मानवसेवा में लगे हुए है. यह सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा भी उसी का एक उदाहरण है.
डॉ सुकृत ने कहा की अनुराग ठाकुर एक बेटे की तरह एक बड़े भाई की तरह जनता के स्वास्थ्य का ध्यान रख रहे है जिसके लिए देहरा क्षेत्र की जनता हमेशा उनकी आभारी रहेगी.
